मोठी बातमी! रोहित आर्याचा एन्काऊंटर, मुंबई पोलिसांनी घातल्या गोळ्या !! | Rohit arya been encountered by police firing in mumbai

रोहित आर्या एनकाउंटर में मारा गया : मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में करीब 17 बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले रोहित आर्या का एनकाउंटर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बंधक बनाए गए बच्चों को छुड़ाने के दौरान रोहित आर्या पर गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसे छाती में गोली लगी थी। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद रोहित आर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अब यह पुष्टि हुई है कि वह एनकाउंटर में मारा गया है।

मोठी बातमी! रोहित आर्याचा एन्काऊंटर, मुंबई पोलिसांनी घातल्या गोळ्या !!

आखिर हुआ क्या था?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले छह दिनों से पवई के आरए स्टूडियो में एक वेब सीरीज़ के लिए ऑडिशन चल रहे थे। इन ऑडिशनों के लिए बच्चों को बुलाया गया था। हर दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह प्रक्रिया चलती थी। दोपहर में बच्चों को खाने के लिए छुट्टी दी जाती थी।
लेकिन आज बच्चों ने दोपहर में बाहर आना बंद कर दिया। इसके बाद जानकारी मिली कि 17 बच्चों को बंधक बना लिया गया है। यह खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रोहित आर्या के पास थी एयर गन और केमिकल्स

मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित आर्या के पास एक एयर गन थी और कुछ केमिकल्स भी मिले हैं। बच्चों को बंधक बनाने के बाद उसने एक वीडियो भेजा था, जिसमें वह कह रहा था – “मुझे कुछ सवाल पूछने हैं।” हालांकि वह किन विषयों पर बात करना चाहता था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि उसने बच्चों को जला कर मारने की धमकी भी दी थी।

एनकाउंटर कैसे हुआ?

पुलिस ने बच्चों की जान बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। पहले रोहित आर्या से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तभी पुलिस और रोहित आर्या के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली उसके छाती में लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी 17 बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave a comment

Education Smashers पर पाएं नवीनतम सरकारी नौकरी अपडेट, भर्ती नोटिफिकेशन, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले और आसान भाषा में।